हरियाणा में 5 आईएएस, 14 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, नियुक्तियां
चंडीगढ़,
07 मार्च, 2021
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव कृष्ण कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद लगाया गया है।
नगर निगम, गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त जसप्रीत कौर को पानीपत का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।
महेंद्रगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विश्राम कुमार मीणा को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, झज्जर सुभिता ढाका को नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त और नूंह का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।
गन्नौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेन्द्र पाल को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। आरटीए, यमुनानगर के सचिव भारत भूषण को रतिया का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
झज्जर की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शिखा को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विनेश कुमार को हरियाणा रोडवेज, पंचकूला का महाप्रबंधक लगाया गया है।
शाहाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता को लाडवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
रतिया के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जगदीश चंद्र को लोहारू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
नगर निगम, बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त दिनेश को महेंद्रगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कनीना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं